BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 15, 2022

खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

 


मण्डला 15 जून 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने खाद एवं बीज की उपलब्धता, परिवहन आदि से संबंधित विभागों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में खरीफ के मौसम को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अलग-अलग जनपदों में खाद की मांग का आंकलन करें तथा उसके अनुसार तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि 15 जुलाई तक खाद का आंकलन करें। उन्होंने यूरिया, डीएपी, एनपीके एवं अन्य खादों की सोसायटीवार उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से कहा है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता है, किसान यूरिया के अलावा अन्य खाद को भी विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोसायटी एवं समिति स्तर से आवश्यक मांग का फीडबैक लेकर तत्काल डिमांड नोट भेजें। उन्होंने निवास क्षेत्र में उपलब्ध अतिरिक्त भंडारण को तत्काल मंडला, बिछिया एवं नैनपुर के लिए परिवहन करने के निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment