BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
यात्रा के जरिए मतदाताओं को किया गया जागरूक , विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रन फॉर नेचर यात्रा निकाली गई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 5, 2022

यात्रा के जरिए मतदाताओं को किया गया जागरूक , विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रन फॉर नेचर यात्रा निकाली गई...


रेवांचल टाईम्स - रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सुबह 6 बजे बैरसिया के रेंज चौराहे से रेस्ट हाउस तक रन फॉर नेचर यात्रा निकाली गई। यात्रा को बैरसिया एसडीएम आदित्य जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के संबंध में और पर्यावरण बचाने को लेकर लोगो को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के समापन पर ग्लोवल वार्मिंग और पर्यावरण को बचाने को लेकर बैरसिया एसडीएम द्वारा सभी से पेड़ लगाने की शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और विभिन्न संगठनों द्वारा किया गया था। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी और नगर पालिका प्रशासक आदित्य जैन,मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना,नगर पालिका स्टाफ,जन अभियान परिषद से श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी,समाजसेवी अमरजीत सिंह गांधी,कुमारी नीतू शर्मा, मुकेश माहेश्वरी,राजीव शर्मा,नगर पालिका से कमलेश प्रजापति, जाहिद नूर, राधेश्याम साहू,सुरेश मालवीत सहित छात्र-छात्राए और नगर के समाजसेवी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment