BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस की कस्टडी में आरोपी की मौत, बाइक चोरी में किया था गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 22, 2022

पुलिस की कस्टडी में आरोपी की मौत, बाइक चोरी में किया था गिरफ्तार




रेवांचल टाईम्स:बाइक चोरी के मामले में खंडवा कोतवाली पुलिस ने कस्टडी में लिए गए 60 वर्षीय वृद्ध की मंगलवार देर रात मौत हो गई। बाइक चोरी के आरोपी को 4 दिन पहले बड़वाह से लाना बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही खरगोन रेंज डीआईजी खंडवा पहुंच गए है। फिलहाल, मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
स्पेशल टीम ने किया था गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, आरोपी भगवान पिता रामसिंह (60) निवासी इनपुन पुर्नवास को बाइक चोरी के मामले में एसपी की स्पेशल टीम ने 4 दिन पहले गिरफ्तार किया था। तब से वह हवालात में था। जेल परिसर, रेलवे स्टेशन, जिला न्यायालय परिसर और अन्य स्थानों से चुराई हुई करीब एक दर्जन बाइकें बरामद हुई थी। आरोपी के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
चोरी का खुलासा करने वाली थी पुलिस

इस मामले में पुलिस संभवतः आज खुलासा करने वाली थी। लेकिन, सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई बताया जाता है कि उसे उल्टी हुई थी। जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल लेकर आए। हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment