BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बारातियों से भरी दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत, 4 की मौत 10 घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 22, 2022

बारातियों से भरी दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत, 4 की मौत 10 घायल

 




रेवांचल टाईम्स:मध्य प्रदेश के विदिशा (Vidisha) जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा (Road Accident) में 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए. हादसे का शिकार हुई दोनों कारें बारात में जा रही थीं. यह हादसा पीपलखेड़ी गांव के पास नेशनल हाइवे 146 (NH-146) पर हुआ. हादसे में मारे गए लोगों में एक बुजुर्ग दंपति, एक किशोरी और एक गाड़ी का ड्राइवर शामिल है. सभी मृतक इंदौर के पास महू के रहने वाले थे.

पुलिस ने क्या जानकारी दी है

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब सात बजे एक कार बरातियों को लेकर विदिशा से सागर जा रही थी. वहीं बारातियों से भरी दूसरी कार सागर से इंदौर जा रही थी. दोनों कारों में सात-सात लोग सवार थे. इसी दौरान ग्राम पीपलखेडी के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय दोनों कारें आमने-सामने भिड़ गईं. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक ने मेडिकल कालेज के अस्पताल लाते समय रास्‍ते में दम तोड़ा.

ग्यारसपुर पुलिस के मुताबिक 60 साल के मनोहर लाल वर्मा पुत्र हरिराम वर्मा, निवासी महू इंदौर, 55 साल की चंदाबाई वर्मा पति मनोहर लाल वर्मा और कार ड्राइवर 40 साल के रिंकू मसीह निवासी महू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं महू निवासी 16 साल की रिद्धि वर्मा की मौत अस्पताल लाते समय हुई. पुलिस के मुताबिक वर्मा परिवार विवाह के बाद सागर से इंदौर जा रहे थे. वही दूसरी कार के लोग विदिशा से सागर शादी में जा रहे थे. उसी बीच यह हादसा हुआ.

दो घायलों को मिली फर्स्ट एड के बाद छुट्टी

इस हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेस के जरिए सभी घायलों को ग्यारसपुर लाई. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल भेज भेज दिया गया. वहां 8 लोगों का उपचार चल रहा है, इनमें दो घायलों की हालत गंभीर है. वहीं दो लोगों को थमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

No comments:

Post a Comment