मण्डला 17 जून 2022
जिले में इस वर्ष एक जून से 17 जून के दौरान 20.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 136.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 116.5 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जून को बिछिया में 0.1 मिमी., घुघरी में 6.6 मिमी. एवं नारायणगंज में 0.6 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 17 जून को 1.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

No comments:
Post a Comment