BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कुंभकरण की नींद में सोए शासन-प्रशासन के कारण नगर में चल रहा है जुए , सट्टे एवम दारू का अवैध कारोबार आखिर क्यों ? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 5, 2022

कुंभकरण की नींद में सोए शासन-प्रशासन के कारण नगर में चल रहा है जुए , सट्टे एवम दारू का अवैध कारोबार आखिर क्यों ?

 



रेवांचल टाइम्स -- चुनाव आचार संहिता लागू है लेकिन जिले में कानून व्यवस्था में कोई कसावट नहीं नजर आ रही है । धड़ल्ले से जुआ एवम सट्टे की फड़ जोर तोर से चल रही है एवम अवैध कारोबार दबंग बाजो एवम प्रशासन के संरक्षण में फल फूल रहा है । शराब का अवैध कारोबार नैनपुर के हर वार्ड में भी प्रशासन की नजर के सामने हो रहा है हर वार्ड में सरेआम यह बनाकर शराब ठेकेदार के द्वारा शराब बिकवाई जा रही है लेकिन कोई भी अंकुश प्रशासन द्वारा नही लगाया जा रहा है आखिर क्यों ? 


 नैनपुर थाना क्षेत्र में ही नगर के अलग अलग ठिकाने बदलकर जुआ की फड़ वर्तमान में संचालित है जिसमें मंडला और सिवनी जिले के लखपति जुआरी रोजाना अपनी दस्तक दे रहे है । इसके बाद भी पुलिस को सब कुछ पता होने के बावजूद भी पुलिस के द्वारा कोई दबिश क्यो नहीं दी जा रही है । बताया गया है कि सटोरियो को इस समय नैनपुर शांत लग रहा है क्योकि सट्टे का ठीये कारवार अभी पूर्णता बंद है  लेकिन फिर भी व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टे का काम चल रहा है लेकिन परन्तु नैनपुर नगर में जुए के कारोबार में हर रोज लाखो रूपए के दांव लगाए जा रहे है ऐसा लग रहा है कि एक के 80 दाव लगाने वाले भी फिर हाल अपनी किस्मत जुए के खेल में लगा रहे हैं जिले के कुछ जुआ के फड़ फिलहाल बंद है इसका फायदा उठाकर नैनपुर में जुआ ओर भी धड़ल्ले से चल रहा है । जहां मंडला सिवनी जिले के जुआरी भी बैठ रहे है । सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि हर रोज जमने वाला यह खेल पुलिस के संरक्षण में चल रहा है इसके अलावा बिछिया में भी बड़ा गेम संचालित करने की खबर है । बिछिया का जुआ कभी बंद नहीं होता है ऐसी खबरें जन चर्चा में है यहां पूरे सेट अप के साथ जुआरियो को बैठाया जाता है । यही हाल चाल नैनपुर का भी है जहां दर्जनो खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाने पहुंच रहे है लेकिन पुलिस को पता होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई पुलिस नहीं कर रही है । बता दे कि नैनपुर थाना क्षेत्र के पिंडरई में ही अभी कुछ माह पहले रहवासी इलाको में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारा गया था जिसकी शिकायत बालाघाट तक की गई थी । इसके बाद पुलिस को ना चाहकर भी कार्रवाई करना पड़ी थी। 


वही आपको बता दें कि नैनपुर नगर में शराब का कारोबार नगर के हर वार्ड में जोरो जोरो पर चल रहा है मोहल्लों के दारू के ठेके को देख कर तो ऐसा लगता है जैसे कि सरकार ने इन्हें दारू बेचने का गली-गली में ठेका दे दिया है ना ही पुलिस का डर नहीं प्रशासन का ख़ौफ़ नैनपुर नगर के हर मोहल्लों में बिक रही शराब के थियो में केवल देसी शराब नहीं अपितु विदेशी शराबी उपलब्ध है साथी इन ठियो में बैठने का भी उचित इंतजाम ग्राहकों के लिए किया जाता है नैनपुर नगर के हर एक वार्ड में शराब के मयखाने सजे हुए हैं आबकारी और पुलिस प्रशासन को सब कुछ मालूम होने के बाद भी यह महोदय कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं बिक रही अवैध शराब के कारण मोहल्ले मोहल्ले की शांति भंग हो रही है इन मोहल्लों में लड़ाई दंगे एवं अनेकों अपराध घटित हो रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन द्वारा इन सब बातों को भी अनदेखा किया जा रहा है जबकि नियमानुसार ठेकेदार को केवल अपनी दुकान से ही शराब बेचने की परमिशन है लेकिन पैसों के दम पर शराब ठेकेदार गली गली मोहल्ले मोहल्ले गांव गांव में सरेआम शराब बिकवा रहा है


आमजनों ने पुलिस अधीक्षक से मांग है कि जुआ फड़ अवैध शराब एवम व्हाट्सएप पर चल रहे सट्टे पर कार्रवाई कर अवैध कारोबार व गतिविधियो पर लगाम लगाई जाए जिससे शहर की सुख शांति बनी रहे

No comments:

Post a Comment