दैनिक रेवांचल टाईम्स - इन दिनों जिले से लेकर ग्राम तक माफियाओं का आतंक जारी है। वहीं जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी अमला निरंतर नाकामी का परिचय दे रहा है। जिसके चलते माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। एक के 80 बनाने वाले सटोरिया ज्वारी शराब माफिया एवं अवैध रेत मुरम का काम करने वाले ठेकेदार जोरो से अपनी वारदातों एवं कार्यों को दे रहे हैं। अजाम वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ माफिया राजनीतिक ताल्लुक भी विशेष तौर पर रखते हैं जिसकी आड़ में दे रहे हैं बड़ी वारदातों को अंजाम कुछ लोग बड़े जनप्रतिनिधियों की आड़ में धड़ल्ले से कर रहे हैं। खुलेआम अपना कार्य प्रशासन भी निरंतर दिखा रही है।कार्यवाही के नाम पर की जा रही है। खानापूर्ति सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों खैरा पलारी केवलारी क्षेत्र में माफियाओं का आतंक जोरो से है। वही कुछ समय पहले प्रशासन द्वारा अवैध मुरम के कार्य करते हुए माफियाओं के ऊपर कार्यवाही की गई थी। परंतु प्रशासन ने कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति करते समझ आया। जिसके चलते माफिया एक बार पुनः सक्रिय एवं हावी होते नज़र आ रहे हैं । खुलेआम दे रहे हैं अपनी वारदातों को अंजाम केवलारी खैरा पलारी एवं आस पास के क्षेत्रों में फिर माफिया हुए सक्रिय।जिम्मेदारों को खबर होते हुए भी बन बैठे हैं अनजान मानो धत राष्ट्र की तरह आंखों मे बांध रखी है पट्टी...?
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment