BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हैवानियत! चलती कार में मां और 6 साल की बच्ची से गैंगरेप....बाद में सड़क पर फेंका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 27, 2022

हैवानियत! चलती कार में मां और 6 साल की बच्ची से गैंगरेप....बाद में सड़क पर फेंका



रेवांचल टाईम्स:हरिद्वार जिले के रुड़की शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक छह वर्षीय बच्ची और उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. बताया जा रहा है कि पिरान कलियर निवासी एक महिला अपनी बेटी के साथ देर रात कलियर से रुड़की आ रही थी. रास्ते में एक कार से उसने लिफ्ट मांगी. आरोप है कि चलती कार में ही दोनों के साथ गैंगरेप किया गया और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए.

घटना शुक्रवार (24 जून) देर रात की है. लहूलुहान हालत में महिला अपनी बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी. मां-बेटी से गैंगरेप की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बच्ची को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, साथ ही महिला का भी मेडिकल कराया गया है. पुलिस ने महिला की तहरीर पर एक नामजद समेत अन्य पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. बच्ची की हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, पुलिस ने रात-भर आरोपियों की तलाश की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका है.

लिफ्ट के बहाने गाड़ी में बैठाया: महिला ने पुलिस को बताया कि वो पिछले कई सालों से अपने पति से अलग होकर कलियर में रह रही है. महिला का पति मुजफ्फरनगर (यूपी) में रहता है. शुक्रवार (24 जून) की रात करीब 11 बजे वो अपनी छह साल की मासूम बच्ची के साथ रुड़की आ रही थी. पिरान कलियर में उसे सोनू नाम का एक युवक मिला. सोनू ने बताया कि वो रुड़की जा रहा है और उसने महिला को रुड़की छोड़ने की बात कही. सोनू ने उसे कार में बैठा लिया. कार में सोनू के कुछ साथी भी मौजूद थे.

बीच रास्ते कार सवार युवकों ने चलती कार में महिला और उसकी छह साल की मासूम के साथ गैंगरेप किया. महिला ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने महिला को धमकी देकर चुप करा दिया. महिला की आरोपियों के सामने एक न चली. दुष्कर्म करने के बाद आरोपी कांवड़ पटरी पर मां-बेटी को फेंककर फरार हो गए.

पुलिस की चार टीमें एक्टिव: इस मामले को लेकर एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी रात भर आरोपियों की तलाश करते रहे लेकिन फिलहाल आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका है. इस घटना के बाद से महिला बदहवास हालत में है. महिला अभी तक ये नहीं बता पाई है कि कार में कितने लोग थे. हालांकि, महिला ने पुलिस को सोनू निवासी कलियर का नाम बताया है. मामले में पुलिस ने सोनू और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस की चार टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है. रुड़की, कलियर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है. एसपी देहात ने बताया कि पूरे मामले पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है.

No comments:

Post a Comment