BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिला गांजा गैंग का पर्दाफाश : 6 महिलाओं समेत 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 135 किलो गांजा बरामद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 16, 2022

महिला गांजा गैंग का पर्दाफाश : 6 महिलाओं समेत 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 135 किलो गांजा बरामद



भोपाल। राजधानी में क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। मादक पदार्थ तस्करी में 6 महिला समेत 8 लोगों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से करीब 135 किग्रा गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गईहै। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
135 किग्रा गांजा बरामद किया

क्राइम ब्रांच भोपाल के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान के पास 2 पुरुष एवं 6 महिलाएं खड़ी हुई हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। टीम ने घेराबंदी कर हिकमत अमली को पकड़ा एवं महिलाओं की तलाशी महिला प्रधान आरक्षक द्वार कराई। एक 50 वर्षीय महिला फूलबाई कुचबंदिया के पास से प्लास्टिक की बोरी में 4 पैकेट मिले। जिसके प्रत्येक पैकेट में गंधयुक्त गांजा जैसा पदार्थ मिला। इसके बाद फूलबाई के साथ की सभी महिलाओं के सामान एवं बोरी की तलाशी ली तो, उसमें भी गांजा मिला था। पुलिस ने सभी महिलाओं के पास से करीब 135 किग्रा गांजा बरामद किया गया।
बर्तन बेचने की आड़ में गांजा की तस्करी

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी महिलाएं बर्तन बेचने की आड़ लेकर गांजा तस्करी करती है। आरोपियों में अधिकांश महिला कम पढ़ी लिखी है। ये गिरोह आंध्र प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाके से गांजा मंगाकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

No comments:

Post a Comment