मण्डला 3 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यक्रम द्वारा
त्रि- स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के लिए 5, 6 एवं 7 जून से दो पालियों में
प्रातः 11 से 1:30 बजें तथा दोपहर 2 से 5 बजें तक निर्वाचन का जनरल प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा
है। मण्डला में यह प्रशिक्षण उ.माध्य.वि.क्रं.-02 में कक्षा
क्रमांक 1 से 10 तक, नैनपुर में उत्कृष्ट उ.मा.वि. के कक्ष क्रं. 1 से 4 तक, बिछिया के मॉडल
विद्यालय में कक्ष 1 से 4 तक, मवई के मॉडक विद्यालय के कक्ष 1 एव 2 में, घुघरी के मॉडल विद्यालय में कक्ष क्रं. 1 एवं 2, मोहगांव के उत्कृष्ट उ.मा.वि. के कक्ष क्रं.
1 एवं में, निवास के मॉडल विद्यालय
के कक्ष क्रमांक 1 एवं 2 में, नारायणगंज के उत्कृ.उ.मा.वि. के कक्ष क्रं. 1 एंव 2 में तथा बीजाडांडी के उत्कृष्ट विद्यालय के कक्ष क्रमांक 1 एवं 2 में प्रशिक्षण दिया जाएगा। रानी अ.वा.कन्या उ.मा.वि.
मण्डला आयोजित प्रशिक्षण का स्थान परिवर्तन कर उ.मा.वि.क्रं. 2 में किया गया है। इसी प्रकार मॉडल उ.मा.वि. नारायणगंज का स्थान परिवर्तन कर
उ.मा.वि. घोषित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण के लिए निर्देशित अधिकारी 5,6 या 7 जून में से किसी भी एक
दिन प्रशिक्षण प्राप्त करें।

No comments:
Post a Comment