BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एटीएम से निकलने लगा 5 गुना अधिक कैश, खबर मिलते ही जुटी लोगों की भीड़ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 16, 2022

एटीएम से निकलने लगा 5 गुना अधिक कैश, खबर मिलते ही जुटी लोगों की भीड़



नागपुर: अगर आप एटीएम से 100 रुपए कैश निकलने जाओ और एटीएम आपको 500 रुपए निकाल कर दे दे तो आप आश्चर्य होने के साथ ही खुश भी हो जाओगे. ऐसा ही कुछ वाकय हुआ है महाराष्ट्र के नागपुर जिले खापखेडा में.

बुधवार को नागपुर शहर से लगभग 30 किमी दूर स्थित खापरखेड़ा कस्बे के एक निजी बैंक के ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) में जब एक व्यक्ति ने 500 निकालने की कोशिश की तो उसे 500-500 के 5 नोट मिले. यह देखकर वह हैरान हो गया और उसने फिर से 500 निकालने की कोशिश की तो 2500 रुपए उसे फिर मिले.

इस व्यक्ति ने जैसे ही यह बात कुछ लोगों को बताई तो या तेजी से जंगल की आग की तरह फैल गई और एटीएम के बाहर नोट निकलने वालों की भीड़ जुट गई और तमाशबीन बने लोगों की भीड़ तो मौजूद ही थी. जल्द ही इसकी खबर पुलिस तक पहुंच गई और उसने एटीएम को बंद कर दिया .

बैंक के अधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने पाया कि तकनीकी खराबी के कारण एटीएम से अतिरिक्त नकदी निकल रही थी. अधिकारी ने कहा कि 500 ​​रुपए के नोट गलती से एटीएम के 100 रुपए रखे जाने वाले ट्रे में रखे गए थे, जिसके कारण 100 रुपए निकालने पर 500 रुपए निकल रहे थे.

No comments:

Post a Comment