BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इंडियन बैंक में 40 लाख की लूट :मास्क पहने अपराधियों ने इंडियन बैंक में घटना को दिया अंजाम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 29, 2022

इंडियन बैंक में 40 लाख की लूट :मास्क पहने अपराधियों ने इंडियन बैंक में घटना को दिया अंजाम

 





रेवांचल टाईम्स:बोकारो से धनबाद को जोड़नेवाले NH 23 के किनारे स्थित इंडियन बैंक की गुरुद्वारा शाखा में बुधवार को दोपहर करीब सवा एक बजे डकैतों ने धावा बोला। इस दौरान लगभग 40 लाख रुपये लूटकर वह अपने साथ ले गए। डकैतों ने बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, चास एसडीपीओ पीके सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।


घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने जिले की सड़कों पर वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया है। । बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत बैंक के CCTV का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इस कारण CCTV फुटेज भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। बहरहाल पुलिस बैंक के बाहर लगे CCTVसे सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

No comments:

Post a Comment