मण्डला 4 जून 2022
3 जून 2022 की शाम 3 बजे से 4 जून 2022 की शाम 3 बजे तक 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डुगंरिया ब्लाक नैनपुर
निवासी 24 वर्षीय पुरूष एवं बरखेडा ब्लाक बिछिया निवासी 31 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा
गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का
पालन करने का आव्हान किया है।
No comments:
Post a Comment