मण्डला 13 जून 2022
योजना भवन में कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक ली। बैठक में
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का नियमित रूप से निराकरण
करें। 19 जून
के पूर्व अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कर जिले की रैंकिंग बेहतर करें।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों से लम्बित शिकायतों की जानकारी
मांगी। उन्होंने ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य, राजस्व एवं अन्य विभागों को अपने निराकरण प्रतिशत को
बेहतर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि
बारिश के पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों, पुल-पुलियों की मरम्मत, बिजली सुधार एवं मैंन्टेनेन्स कार्य को अनिवार्य रूप
से पूरा करें। उन्होंने कहा कि संवदेनशील एवं खतरनाक स्थानों पर संकेतक एवं साईन
बोर्ड लगाएं। बैठक में एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड तथा संबंधित विभागों के
अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने खाद्य विभाग को निर्देशित किया
कि पीडीएस वितरण के साथ-साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन वितरण
करें। उन्होंने कहा कि जून माह में चावल के वितरण के संबंध में स्थानीय पीडीएस
दुकानों में जानकारी प्रसारित करें। उन्होंने टीएचआर वितरण की भी समीक्षा की।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से फ्लैगमार्च करें तथा
ऑन-द-स्पॉट बाऊँड ओवर की कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के सभी
शस्त्रधारी आगामी 48 घंटे में शस्त्र जमा करें अन्यथा शस्त्र लायसेंस निरस्त किए जाएंगे। कलेक्टर
ने मत्स्य विभाग को बारिश के मद्देनजर बीज वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल
शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि बारिश के पूर्व
भवनों की स्थिति का आंकलन करें। उन्होंने पीएचई विभाग को सभी स्कूल, आंगनवाड़ियों एवं पंचायतों में पीने
के पानी की जांच करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने 16 जून से प्रारंभ हो रहे ’स्कूल चले अभियान’ पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी
जिलाधिकारी 16 जून
को मैदानी भ्रमण पर रहकर अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों से
चर्चा करेंगे। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि स्कूलों को
आकर्षक ढंग से सजाएं तथा अधिक से अधिक उपस्थिति के लिए प्लानिंग करें। उन्होंने
पीएचई विभाग को निर्देशित किया कि हेंडपंप सुधार से संबंधित सीएम हेल्पलाईन को
प्राथमिकता से निराकृत करें। जल-जीवन मिशन के कार्य की प्रगति जारी रखें। उन्होंने
आंगनवाड़ी एवं स्कूलों में बिजली कनेक्शन की भी समीक्षा की। उन्होंने डीपीसी को
निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों में बिजली उपलब्धता से संबंधित सर्टिफिकेट
देंगे। कलेक्टर ने खाद-बीज की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर
ही खाद-बीज उपलब्ध कराएं, कालाबाजारी पर कार्यवाही करें। उन्होंने स्कूलों में मूंग वितरण कार्यक्रम की
भी समीक्षा की।

No comments:
Post a Comment