BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की कार्रवाई :10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 2, 2022

लोकायुक्त की कार्रवाई :10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी




रेवांचल टाईम्स, जबलपुर। जबलपुर लोकायुक्त ने तहसील कार्यालय शहपुरा में पदस्थ पटवारी को आज गुरुवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी फील्ड बुक देने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

जानकारी अनुसार लोकायुक्त टीम जबलपुर के द्वारा तहसील कार्यालय शहपुरा जिला जबलपुर में पदस्थ पटवारी सुनील कुमार ठाकुर को फ रियादी कृष्णकांत सिरोठिया से उनकी मां की जमीन का सीमांकन कराने के उपरांत फील्ड बुक देने के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वती राशि की मांग की गई थी । जिसे 10 हजार रुपए लेते हुए टीम ने रंगे हाथों पकड़ा गया। ट्रेप दल में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े , निरीक्षक आस्कर किंडो, निरीक्षक रंजीत सिंह एवं दल के अन्य सदस्य शामिल थे।

No comments:

Post a Comment