BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, CMHO और लेखापाल रिश्वत लेते पकड़ाए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 2, 2022

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, CMHO और लेखापाल रिश्वत लेते पकड़ाए



रेवांचल टाईम्स:मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सोमवार को लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लोकायुक्त की टीम ने CMHO डॉ. प्रदीप मोजेस और लेखापाल भावना चौहान को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ाए हैं।
क्यों मांगी थी रिश्वत ?

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले लेखापाल भावना चौहान और CMHO डॉ. प्रदीप मोजेस ने प्रशिक्षण के बिल की राशि 16 हजार रुपये पास करने के एवज में 7 हजार रुपए की घूस मांगी थी। कार्यालय के क्लर्क मदनलाल वर्मा ने इन्हें रिश्वत लेते ट्रैप कराया। जिसके बाद डीएसपी संजय शुक्ला के नेतृत्व में 11 सदस्यीय लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की।

No comments:

Post a Comment