BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सुनील कुमार मिश्रा के घर पर छापा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 1, 2022

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सुनील कुमार मिश्रा के घर पर छापा



रेवांचन टाईम्स:

सतना के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक के घर और फार्म हाउस पर रीवा EOW की टीम ने छापा मारा है। कार्रवाई में अब तक वैज्ञानिक के पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है। रीवा EOW की टीम ने सुबह 5 बजे वैज्ञानिक सुनील कुमार मिश्रा के मारुति नगर के घर पर छापा मारा। शुरुआती कार्रवाई में 30 लाख रुपए, 25 लाख के सोने-चांदी के जेवर मिले हैं।

साइंटिस्ट के फार्म हाउस पर छापा

सतना के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक के घर के बाद EOW की टीम सोनौरा के फार्म हाउस भी पहुंची। यहां टीम के हाथ जमीन संबंधी कागजात लगे। ये कागजात भोपाल के हैं। टीम को 4 चार पहिया वाहन और करीब 6 बाइक भी मिली हैं। EOW की कार्रवाई जारी है।

अब तक 30 से 35 लाख सैलरी, 1 करोड़ की संपत्ति



साइंटिस्ट सुनील कुमार मिश्रा ने अब तक की अपनी सरकारी नौकरी में 30 से 35 लाख रुपए की सैलरी ली है। इसके बाद भी उनके पास 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है। EOW के टीआई मोहित सक्सेना, प्रवीन चतुर्वेदी और 25 सदस्यीय टीम सुनील कुमार मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई में शामिल है। EOW को सुनील कुमार मिश्रा के खिलाफ बेनामी संपत्ति की शिकायत मिली थी। EOW की कार्रवाई के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

No comments:

Post a Comment