रेवांचल टाईम्स - डोकरराजी पंचायत का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर आज भ्रष्ट और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सरकार अनेक प्रयास कर रही है वही जिम्मेदार लोग निरंतर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं ।इसी तर्ज में डोकरराजी के रोजगार सहायक को हटाने के लिए ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा की शिकायत पूरा मामला सिवनी जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डोकरराजी का है। जहां पंचायत ने भ्रष्टाचार की चरम सीमा लादते हुए गरीबों के मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है । ग्रामीणों द्वारा भ्रष्ट रोजगार सहायक विनोद कनौजिया के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया गया कि मनरेगा में कार्यों में भारी लापरवाही मस्टर रोल में फर्जी हाजिरी भरना ज्यादा अपने मन के मुताबिक कार्य करना जिसके कारण मजदूर निरंतर परेशान हो रहा है।
संबंधित अधिकारियों का सुस्त रवैया बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार को दे रहा है। निरंतर बढ़ावा जांच के नाम पर अधिकारियों की लीपापोती निश्चित ही इस बात को दर्शाती है ।कि भ्रष्ट सचिव एंव रोजगार सहायकों को निरंतर भ्रष्टाचार को बढ़ा रहेहै अधिकारी।
इस संबंध में इनका कहना है कि
मेरे द्वारा निरंतर सचिव रोजगार सहायक को संबंधित मामलों एंव अन्य सभी मामलों को लेकर समझाइश दी जा रही थी फिर भी इनके मनमानी रवैया के चलते शिकायतें की गई है। जिसमें मैं सहमति जताते हुए ओर सभी ममालो की निष्पक्ष जांच करआऊंगा।एंव सचिव को हटाने के लिए मेरे द्वारा लिखित शिकायत की गई है।
अमित राय
सरपंच ग्राम डोकरराजी
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment