BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बेकाबू कार सवार ने मारी सीधी टक्कर....मासूम हवा में पांच फिट उछलकर रोड के उस पार जा गिरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 24, 2022

बेकाबू कार सवार ने मारी सीधी टक्कर....मासूम हवा में पांच फिट उछलकर रोड के उस पार जा गिरी



 

रेवांचल टाईम्स/जबलपुर। कुण्डम के चैरई में शादी से लौट रही पत्नी और दोनों बेटियों को बस से उताकर दंपत्ति रोड पार कर रहे थे। तभी जबलपुर की तरफ से आ रही एक बेकाबू कार सवार ने 8 वर्षीय मासूम को सीधी टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद मासूम हवा में पांच फिट उछलकर रोड के उस पार जा गिरी। हादसे में मासूम का सिर खुल गया था। जिसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं, लाडली की मौत के बाद मां बार-बार बेटी से उठकर बैठने की मिन्नते कर रही थी, यह भयावह दृश्य देख लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार सोन सिंह मशराम 27 वर्ष निवासी ग्राम कौआझिर माल थाना शाहपुरा जिला डिण्डौरी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सुखवती अपनी दोनों बेटी हेमा एव सोमती को लेकर अपने भाई के घर शादी में गयी थी । वहंा से अपने घर कौआझिर जाने के लिये निकली थी। गा्रम चैरई में बस से उतरकर उसे लेने के लिये चैरई बुलाने पर वह गया और पत्नी एवं बेटियों केा लेकर रोड पार कर रहा था तभी जबलपुर तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 18 सीए 3744 के चालक नेे रोड पार कर रही उसकी बेटी हेमा मसराम को टक्कर मार दी। जिससे हेमा लगभग 20 फि ट दूर गिरी वह अपनी बेटी को इलाज हेतु को शासकीय अस्पताल कुण्डम लेकर गया जहां डॉक्टर ने उसकी बेटी हेमा मसराम 8 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

No comments:

Post a Comment