BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सचिव बलराम यादव पर कार्रवाई करने मुख्यमंत्री कार्यालय से सिवनी कलेक्टर को पत्र हुआ जारी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 28, 2022

सचिव बलराम यादव पर कार्रवाई करने मुख्यमंत्री कार्यालय से सिवनी कलेक्टर को पत्र हुआ जारी...





रेवांचल टाईम्स - विकास के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग और पद का दुरुपयोग कर शासकीय भूमि पर पिता के नाम मकान बनवाकर कर रहा व्यापार..


सिवनी/धूमा- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को सुशासन की राह में लाने के लिए एक्शन मोड़ पर बने हुए हैं इसी के तहत प्रदेश के तमाम जिला कलेक्टरों को और पुलिस अधीक्षकों को गुंडा बदमाश और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं साथ ही ऐसे लापरवाह अधिकारी और कर्मचारी जो पद का दुरुपयोग करते हुए या फिर शासकीय कार्यों में लापरवाही करते हुए पद का दुरुपयोग कर रहे हैं ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ दी मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान कार्रवाई करने के मूड में लगे हुए ताकि मध्य प्रदेश सुशासन राज्य बन सके!

वहीं सिवनी जिले के लखनादौन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत धूमा में लगभग पिछले पन्द्रह सालो से पदस्थ सचिव बलराम यादव की कार्यगुजारीयो और पद के दुरुपयोग मामले पर हुई शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से सिवनी कलेक्टर को कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया गया है!

पिछले कई महीनों से धूमा ग्राम पंचायत में अव्यवस्था,वार्डो में फैली गंदगी ,पीने के पानी की असुविधा और कई मामलों को लेकर धूमा सचिव बलराम यादव अखबारों में सुर्खियां बटोर रहे है और विकास के नाम पर सरकारी राशि का बखूबी धड़ल्ले से उपयोग भी हो रहा है और कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए बिल बाउचर भी तैयार किए जाते रहते हैंl परंतु ग्राम पंचायत धूमा क्षेत्र की जनता को असुविधा के अलावा सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाती और यही कारण है कि पिछले कई महीनों से वार्डो में फैली गंदगी, पीने के पानी की समस्या, के साथ अन्य मामलों को लेकर धूमा क्षेत्र के ग्रामवासी और समाजसेवी साथी स्थानीय जनप्रतिनिधि व्यवस्था बनाने के लिए अक्सर विभागीय अधिकारियों से पत्राचार करके व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैंl परंतु पिछले डेढ़ दशक से धूमा ग्राम पंचायत में पदस्थ लापरवाह सचिव बलराम यादव की मेहरबानी के कारण समाजसेवी ,स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजिक कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल नहीं हो पा रही हैl


वही इन्हीं सभी मामले को लेकर धूमा ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव बलराम यादव की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की गई हैl

 धूमा ग्राम पंचायत के लापरवाह सचिव की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से सचिव बलराम यादव पर कार्रवाई करने के लिए सिवनी जिला कलेक्टर को पत्र जारी किया गया है पत्र में स्पष्ट लेख है की निर्देशानुसार ग्राम पंचायत धूमा सचिव बलराम यादव पर कार्रवाई करने लिखा गया है

वहीं सिवनी जिले की लखनादौन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत धूमा में पिछले डेढ़ दशकों से पदस्थ सचिव बलराम यादव की मनमर्जी के कार्यों से 

न केवल क्षेत्र की जनता समाजसेवी जनप्रतिनिधि बल्कि ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सरपंच और पंचायत के प्रतिनिधि पंच भी सचिव बलराम यादव की कारगुजारी से परेशान हैं प्रशासन को पूरे मामले पर गंभीरता दिखाते हुए सचिव बलराम यादव पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है क्योंकि आने वाले पंचायती चुनाव पर भी बलराम यादव की भूमिका मुख्य रूप से अहम रहने वाली है क्योंकि बलराम यादव धूमा सचिव राजनैतिक रसूखदार लोगों और राजनैतिक दालों का पक्षधर  हैं! जिससे निष्पक्षता से पंचायती चुनाव होना बड़ा मुश्किल हैl

पिछले कई वर्षों से धूमा ग्राम पंचायत में पदस्थ बलराम यादव के द्वारा पद के दुरुपयोग शासन की राशि का दुरुपयोग और कई मामलों को लेकर की गई शिकायत पर प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए और निष्पक्षता से लापरवाह दोषी सचिव पर कार्रवाई करने की आवश्यकता हैl

No comments:

Post a Comment