BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 10, 2022

अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत



रेवांचल टाईम्स । मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में 65 वर्षीय बुजुर्ग और उसके 20 वर्षीय पोते की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि हादसा सोमवार रात दूल्हा देव गांव के पास हुआ जब व्यक्ति अपने परिवार के एक सदस्य के विवाह का निमंत्रण परिचितों को देने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद दादा-पोते दोनों को बटियागढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कादर खान और उनके पोते इरशाद खान के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment