मण्डला 13 मई 2022
कलेक्टर हर्षिका
सिंह ने जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए नियमित रूप से
स्वास्थ्य कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में नरेन्द्रगढ़ पंचायत
में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एएनसी कैम्प का आयोजन किया गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह
ने एएनसी कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने एएनएम से ग्राम पंचायत के कुल एएनसी रजिस्ट्रेशन, उनके स्वास्थ्य स्तर तथा नियमित
जाँच के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान एनीमिक
पाई जाने वाली महिलाओं को कैम्प से दवाईयों का वितरण भी सुनिश्चित किया जाए।
श्रीमती सिंह ने कहा कि एएनसी कैम्प में जांच के बाद महिलाओं को उनके स्वास्थ्य को
बेहतर करने के तरीके, खान-पान तथा पूरक पोषण आहार के संबंध में जानकारी जरूर दें। इस दौरान सहायक
कलेक्टर अग्रिम कुमार, बीएमओ बम्हनी श्री सरौते, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
एएनसी का डाटा संधारण गंभीरता से करें
कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि एएनसी कैम्प के दौरान
स्वास्थ्य जांच सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को गंभीरता से संकलित करें।
उन्होंने कहा कि ऑनलाईन डाटा एंट्री में लापरवाही न बरतें। श्रीमती सिंह ने कहा कि
एएनसी पंजीयन, नियमित जांच सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को पोर्टल पर अनिवार्यतः दर्ज
कराएं। उन्होंने हर माह महिलाओं की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने
कहा कि बीएमओ तथा सीएचओ एएनएमवार एएनसी पंजीयन की स्थिति की समीक्षा करें।
अमृत सरोवर तथा विकास कार्यों का
किया निरीक्षण
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नरेन्द्रगढ़ के समीप आरईएस द्वारा बनाए जा रहे अमृत
सरोवर के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर का कार्य जल्द पूरा
करें। सभी सरोवर गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनाएं। श्रीमती सिंह ने राजस्व अमले को
निर्देशित किया कि सरोवरों के निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन एवं सीमांकन का कार्य
विधिवत रूप से पूर्ण करें। उन्होंने झालपानी में आरईएस विभाग द्वारा बनाए जा रहे
स्टॉप डेम के कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नाले में जमा मिट्टी को
भी हटाएं तथा व्यवस्थित रूप से स्टॉप डेम का निर्माण करें।
समाचार क्रमांक/98/फोटो संलग्न
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment