Breaking

revanchal times new

पटवारी कार्यालय में जड़ जमाये बैठा झरिया पटवारी कलेक्टर मैडम के आदेशों का नही किया गया पालन


रेवांचल टाइम्स  - नैनपुर 17 माह बीत जाने के बाद भी तहसीलदार के द्वारा कलेक्टर के आदेशों का पालन नहीं किया गया वार्ड क्रमांक 11 में विगत 20 वर्ष पूर्व से विवादित पटवारी राम कुमार झरिया  के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है जिसको लेकर नगर के मतदाताओं ने मतदान करने के लिए सामूहिक रूप से 50 परिवारों ने मतदान बहिष्कार करने का निर्णय लिया है वर्तमान में शासन के द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित वृद्धा विधवा परित्यक्ता कृषक नगर में भटकते नजर आ रहे हैं जिनका पटवारी से संबंधित कोई भी काम नहीं हो रहा है नगर की जन मांग है विवादित अवैध निर्माण करने वाले झरिया पटवारी को तत्काल हटा कर वर्तमान पदस्थ पटवारी का कार्यालय खोला जाए उक्त विवादित कार्यालय से संबंधित कलेक्टर महोदय के द्वारा दिनांक 14 एक 2021 को एसडीएम नैनपुर को आदेश किया गया था जिन्होंने पूर्व तहसीलदार महोदय को कार्रवाई करने का आदेश किया गया था किंतु आज दिनांक तक कार्यवाही नहीं की गई है जिससे जनता आक्रोश में है आमजन पुनः अपील करती है कि धोखेबाज पटवारी जो भ्रष्टाचार में लिप्त है जिसने शासन प्रशासन की बिना अनुमति के वार्ड नंबर 11 पटवारी कार्यालय में अवैध रूप से  कब्जा कर कार्यालय में अतिरिक्त कमरों का निर्माण शौचालय का निर्माण करते हुए घरेलू विद्युत कनेक्शन नल कनेक्शन कराया गया है अवैध निर्माण के 20 वर्ष पूर्व निरंतर पटवारियों के द्वारा कार्यालय खोला गया था जिससे आमजन को सुविधा पहुंचाई जा सके लेकिन झरिया पटवारी भ्रष्टाचार में लिप्त दबंगताई के चलते पीड़ित आमजन अपनी पीड़ा बताने में दहशत में रहते है वही पटवारी द्वारा बिना किसी डर के कलेक्टर मैडम हर्षिका सिंह  के आदेशों का उल्लंघन किया गया है आमजन की मांग आखिर कब होगी कड़ी कारवाही ?

Post a Comment

Previous Post Next Post