BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मचा कोहराम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 8, 2022

कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मचा कोहराम

 


रेवांचल टाईम्स:शादी का सामान लेकर मेरठ से थराली जा रही एक कार सुबह के वक्त तोताघाटी में दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरी है। जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना में मृतक सभी चमोली के निवासी हैं। रविवार को सुबह के वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 58 तोता घाटी से आगे सफेद पहाड़ में इगनिश कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।


वाहन में सवार सभी 5 व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई है। मृतकों में सभी थराली चमोली के रहने वाले हैं। दुर्घटनास्थल पर मृतकों में पिकी (25) वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह, प्रतापसिह (40) पुत्र देव सिंह, भागीरथी देवी (36) पत्नी प्रताप सिंह, विजय (15) पुत्र प्रताप सिंह और मन्जु (12) पुत्री प्रताप सिंह शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची है। शवों को निकाला जा रहा है।

No comments:

Post a Comment