BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सट्टा खिलाने वाले तथा मुख्य खाईबाज के विरूद्ध मंडला पुलिस ने थाना कोतवाली में किया अपराध पंजीबद्ध... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 27, 2022

सट्टा खिलाने वाले तथा मुख्य खाईबाज के विरूद्ध मंडला पुलिस ने थाना कोतवाली में किया अपराध पंजीबद्ध...


रेवांचल टाईम्स - पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से लगाम लगाते हुए अवैध गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही मंडला पुलिस अधीक्षक द्वारा जुआ, सट्टा के बारे में किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

          इसी तारत्म्य में मंडला पुलिस द्वारा सट्टा पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, विगत दिवस थाना कोतवाली एवं महाराजपुर क्षेत्रांतर्गत सट्टा खिलाने एवं मुख्य खाईबाज के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मंडला पुलिस द्वारा सट्टा के विरूद्ध अभियान निरंतर रखते हुए दिनांक 24/05/2022 को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला अश्विनी कुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर निरीक्षक आशीष धुर्वे द्वारा कार्यवाही की गई। उक्त कार्य में मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पोड़ी में बंटी पान दुकान में सट्टा खिलाते विनोद उर्फ बंटी पिता कमला प्रसाद चक्रवर्ती उम्र 28 साल निवासी पोड़ी(लिंगा) से मोबाईल, नगदी रकम 1210 रूपये जप्त किया गया। आरोपी ने पूछताछ पर सट्टा मुख्य खाईबाज छविलाल झारिया निवासी मुनू की ओर से पांच हजार रूपये प्रतिमाह मजदूरी से सट्टा खिलाने की बात कही। मंडला पुलिस द्वारा सट्टा खिलाने वाले छविलाल पिता बृजलाल झारिया उम्र 43 वर्ष निवासी मुनू थाना मोहगांव को एक मोबाईल नगदी रकम 220 के साथ पकड़ा गया।  आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 4क सार्वजनिक ध्रुत अधिनियम, 109 भादवि के तहत पाये जाने से कायम कर विवेचना में लिया गया ।मंडला पुलिस द्वारा मुख्य खाईबाज एवं सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment