BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अजब गजब: शादी की रस्मों के बीच चली गई लाइट, जब बिजली वापस आई तो नजारा देख हैरान रह गए मेहमान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 9, 2022

अजब गजब: शादी की रस्मों के बीच चली गई लाइट, जब बिजली वापस आई तो नजारा देख हैरान रह गए मेहमान



रेवांचल टाईम्स । बिजली गुल होने से मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. जहां अंधेरे के कारण शादी में होने वाली रस्म के दौरान दुल्हनों के दूल्हे बदल गए. जब लाइट आई तो दुल्हन और उनके परिजन भौचक्के रह गए, जिसके बाद फेरे के दौरान हुई गलती को ठीक किया गया.

जिले के इंगोरिया थाना के असलाना गांव में रमेशलाल की तीन बेटी और एक बेटे की शादी थी. रविवार को उनकी दो बेटियों निकिता और करिश्मा की दंगवाड़ा के भोला और गणेश से शादी हुई. दो युवक अलग-अलग परिवार से हैं. बारात आने के बाद रात करीब 11.30 बजे माता पूजन की रस्म के दौरान दोनों दुल्हनों ने अलग-अलग दुल्हों का हाथ पकड़कर पूजा संपन्न की.

इस दौरान निकिता ने गणेश और करिश्मा ने भोला का हाथ पकड़ रखा था. रात करीब 12.30 बजे जब लाइट आई तो दोनों दुल्हन और उनके परिजन दंग रह गए. हालांकि, इस गलती को सुबह 5 बजे हुए फेरे के दौरान ठीक कर लिया गया और तय रिश्ते के आधार पर ही दूल्हों के साथ दुल्हनों के सात फेरे करवाए गए.

दोनों दूल्हा-दुल्हनों की तस्वीर –

परिजनों ने बताया कि गांव में आए दिन बिजली गुल हो जाती है. यही नहीं, यह बिजली कटौती कई घंटे तक बनी रहती है. इसी वजह से विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन की अदला-बदली हो गई.

No comments:

Post a Comment