BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टेलेन्ट सर्च स्पर्धा में मनाया मदर्स डे बैंडमिंटन खिलाड़ियों की माताओं ने किया खिलाड़ियों को पुरूस्कृत.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 10, 2022

टेलेन्ट सर्च स्पर्धा में मनाया मदर्स डे बैंडमिंटन खिलाड़ियों की माताओं ने किया खिलाड़ियों को पुरूस्कृत....






रेवांचल टाईम्स - अपने बच्चों के खेल भविष्य के लिये दी शुभकामनाऐं

        जिला बैंडमिंटन संघ के द्वारा खेल विभाग तथा ओलम्पिक संघ के सहयोग एवं मार्गदर्शन से विगत 40 दिनों से बैंडमिंटन खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर ओलम्पिक स्टेडियम ग्राउण्ड के बैंडमिंटन हाॅल में जारी है। बैंडमिंटन संघ के सचिव एवं मुख्य कोच जावेद खान ने बताया कि बैंडमिंटन संघ द्वारा टैलेंट सर्च 

स्पर्धा में प्रतिदिन बैंडमिंटन सीखने वाले बालक -बालिका खिलाड़ियों के मध्य 

प्रतिस्पर्धा के दृष्टिकोण से मैच का आयोजन किया जा रहा है। आज आयोजन समिति ने मदर्स डे के सुअवसर पर गरिमामयी कार्यक्रम आयोजन किया जिसमें बैंडमिंटन खिलाड़ियों की माता श्री को आमंत्रित किया तथा आमंत्रित सभी माताओं का सम्मान किया गया इसी के साथ आज के सर्वश्रेष्ठ 21 खिलाड़ियों को उनकी माताश्री द्वारा पुरूस्कृत किया गया इस अवसर पर श्रीमति माधुरी करंजगांवकर ,श्रीमति श्वेता शिववंशी ,श्रीमति सुनिता मार्को ,श्रीमति पूजा उईके ,श्रीमति गरिमा दामोदर ,सुश्री मीनाक्षी भारद्वाज व पूजा नामदेव प्रमुखता से विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतू मौजूद थी,जिनको महिला वरिष्ठ खिलाड़ी कु.कोमल साह,आयुषी मस्तकार,साक्षी करंजगांवकर,समीक्षा कडु, रिया वर्मा ,नंदनी पन्द्राम ,कांक्षी शिववंशी द्वारा सम्मानित किया गया। नवोदित खिलाड़ियों में तनिशा सक्सेना ,भूमिका सुहागपुरे ,शिक्षा साहू ,अद्या ,आरची नामदेव ,अनन्या चंडोक, पवनी श्रीवास्तव ,इनारा चैहान ,आर्या पाल,पहल देवलिया ,ऋषिका रूचानी, खुशी चैहान ,कनिका राजपूत ,युक्ता बट्टी ,ध्रुव डोडानी ,मोहित मद्यवानी ,लक्ष्य शिववंशी ,आर्यव डी ,अबीर मिगलानी ,अगम जैन व लक्ष राज जैन को अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। आज खिलाड़ियों को डबल्स खेलने की तकनीक से रूबरू कराया गया । 10 मई को बालक बालिका एकल वर्ग के सेमीफाइनल खेले जावेंगे स्पर्धा एवं कार्यक्रम का संचालन जावेद खान ने किया । अंकुर खतारे ,आर्यन्स खन्ना ,अशवंत मार्को ,स्वयंम सूर्यवंशी ,जगदीश देशमुख ,फिरोज का विशेष सहयोग रहा। आज भी नवोदित खिलाड़ियों ने कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment