BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सेंट्रल जेल में कैदियों का कारनामा जान सभी हैरान, गुप्तांग में छुपाकर ले जा रहे थे ये सामान, तलाशी में पकड़े गए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 9, 2022

सेंट्रल जेल में कैदियों का कारनामा जान सभी हैरान, गुप्तांग में छुपाकर ले जा रहे थे ये सामान, तलाशी में पकड़े गए



 जोधपुर के सेंट्रल जेल में तीन बंदियों को प्राइवेट पार्ट में गुटखा ले जाते पकड़ा गया। उद्याेगशाला से जब कैदियों को वापस बैरक भेजा जा रहा था उस समय जेल प्रहरी को कैदियों के पास कुछ छुपे होने का अंदेशा हुआ। इस शक पर उन्होंने डिस्पेंसरी भेजा वहां सोनोग्राफी करने पर पता चला कि कैदियों के पेट में पोलिथिन है। ऐसे में तीन बंदियों के पेट से 77 गुटखे के पाउच निकाले। जेल प्रहरी की शिकायत पर रातानाडा थाने में मामला दर्ज हुआ।

रातानाडा थानाअधिकारी भरत रावत ने बताया कि ओसियां के थोब स्थित जसनाथपुरा हाल सेंट्रल जेल के प्रहरी मोतीराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि शनिवार शाम 4 बजे जेल उद्योगशाला से कैदियों को मुख्य जेल ले जाया जा रहा था। इस बीच पाली के रानी स्थित जवाली निवासी रमेश बाड़मेर के गडरा पादा निवासी पदमाराम उर्फ पदिया और सिरोही के पिंडवाड़ा निवासी राजू उर्फ राजेंद्र की आरएसी तलाशी कक्ष में आरएसी जवान तलाशी ले रहे थे। उनको कुछ संदिग्ध लगा तो तीनों को जेल डिस्पेंसरी ले गए। इस पर बंदी रमेश ने पॉलीथिन की 4 थैली प्राइवेट पार्ट से निकालकर दी, जिनमें गुटखे के 4-4 ग्राम के 25 पाउच मिले। दूसरे बंदी पदमाराम ने भी छुपाकर रखी पॉलीथिन की 5 थैली निकालकर दी, जिनमें 4-4 ग्राम के 28 पाउच निकले। तीसरे बंदी राजू उर्फ राजेंद्र ने भी प्राइवेट पार्ट से पॉलीथिन की 5 थैलियां निकालीं, जिनमें गुटखे के 4-4 ग्राम के 24 पाउच व जर्दे की पुडी थी।

No comments:

Post a Comment