BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने अनोखे अंदाज में अपने सह परिवार के साथ गुजराती धर्मशाला पहुंच मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर मनाया अपना जन्मदिन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 30, 2022

पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने अनोखे अंदाज में अपने सह परिवार के साथ गुजराती धर्मशाला पहुंच मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर मनाया अपना जन्मदिन




रेवांचल टाइम्स न्यूज़.. डिंडोरी में कानून व्यवस्था सम्भालने बाले एसपी संजय सिंह आज शाम अलग अंदाज में नजर आए दरअसल  एसपी संजय सिंह सपरिवार मां नर्मदा के तीर स्थित गुजराती धर्मशाला पहुंचे जहां उन्होंने आज अपने जन्म-दिन पर मां नर्मदा को भोग लगाया और परिकृमावासियों व कन्याओं को अपने हाथों से पूड़ी, सब्जी, खीर और मिठाई परोसकर आशीर्वाद लिया । गुजराती धर्मशाला में एसपी संजय सिंह ने सपरिवार करीब एक घण्टे आत्मीय क्षण बिताए।  इस अवसर पर गुजराती धर्मशाला परिवार के सेवादार अधिवक्ता प्रवेश कनोजे, नागेंद्र चौरसिया, दिनेश बर्मन, संदीप मिश्रा, दिनेश सोनी, हरि क्षेतिजा,शरद जैन एवं अधिवक्ता सम्यक जैन ,यातायात प्रभारी राहुल तिवारी द्वारा  जन्म-दिन की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किया वहीं मौजूद परिकृमावासियों ने एसपी संजय सिंह को तिलक लगाकर  स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए उन्हें यशस्वी होने की शुभकामनाएं दीं। एसपी संजय सिंह ने कहा कि गुजराती धर्मशाला परिवार ने आज मेरे जन्मदिन को यादगार बना दिया इसके लिए  उन्होंने तहेदिल से गुजराती धर्मशाला परिवार का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment