BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्मियों में खाना खाने के बाद ये चीजें खाने की न करें गलती, इन बीमारियों का बन सकते हैं आप शिकार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 23, 2022

गर्मियों में खाना खाने के बाद ये चीजें खाने की न करें गलती, इन बीमारियों का बन सकते हैं आप शिकार



रेवांचल टाइम्स :गर्मियों में हम खुद को डिहाइड्रेटेड रखने के लिए खीरे का बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. खीरा सबसे ज्यादा सलाद के रूप में खाया जाता है. इसके अलावा खीरे का रायता बनाकर भी खाया जा सकता है. कई बार लोग खीरा खाने के बाद पानी पी लेते हैं. अगर आप भी खीरा खाने के बाद ऐसी गलती करते हैं तो आपको तुरंत ही सावधान होने की जरूरत है.

डॉक्टर्स कहते हैं कि खीरा खाने के बाद गलती से भी पानी नहीं पीना चाहिए. बता दें कि खीरा रेतीली जमीन पर उगता है. इसके बाद भी खीरा पानी से भरपूर होता है. गर्मी से बचने के लिए लोग खीरा, तरबूज और खरबूजे का अधिकतर सेवन करते हैं. दरअसल, खीरा समेत इन फलों में पानी की भरपूर मात्रा होती है.

यदि आपने खीरा खाया है तो भूलकर भी उसके बाद पानी न पीएं. क्योंकि यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है. खीरा खाने के बाद पानी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है. ऐसा करने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म खराब हो जाता है और शरीर में अपच की समस्या बढ़ जाती है. खीरे में पानी की 95% मात्रा पाई जाती है.

डॉक्टर्स कहते हैं कि गर्मियों में रोजाना खीरा खाने से पानी की कमी दूर होती है. खीरे में पोटेशियम विटामिन C कॉपर, मैग्नीशियम और सिलिका जै से पोषक तत्व मौजूद होते हैं. अगर आप खीरा खाने के बाद पानी पीते हैं तो इसमें मौजूद पोषक तत्वों का आपके शरीर में कोई भी फायदा नहीं होता है.

विशेषज्ञ कहते हैं कि खीरा ही नहीं बल्कि किसी भी तरह का कच्चा सलाद सलाद खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा करने से शरीर सलाद में मौजूद सभी पोषक तत्वों को पूरी तरह से सोख नहीं पाता है. इसीलिए खीरा अथवा किसी भी तरह का सलाद खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा करने से आपके पेट के लिए ये जहर के समान काम करेगा.

बता दें कि खीरा खाने के तुरंत बाद पानी पी लेने से बॉडी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स तेजी से बढ़ने लगता है. इस कारण आपके शरीर में पाचन क्रिया और अब्जॉर्व करने की प्रक्रिया काफी धीरे हो जाती है. इस स्थिति में आपका शरीर आपके आंतो से ज्यादा काम लेने लगता है. जिस कारण बॉडी को समान्य तरीके से काम करने में तकलीफ होती है.

No comments:

Post a Comment