रेवांचन टाईम्स - आज विधानसभा मुख्यालय बिछिया में धरने पर बैठकर क्षेत्र की जनता जनार्दन की समस्याओं व मांगो को लेकर जनांदोलन की शुरुआत की है। 2017 में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बिछिया बायपास के निर्माण के लिए मंच से घोषणा की गई थी आज 5 साल हो गए उनकी घोषणा पूरी नहीं हुई। हमने सड़क से लेकर सदन तक अनेक बार मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रमुख सचिव, प्रभारी मंत्री से लेकर ईएनसी सभी से मांग की, जिले से विभागीय प्रस्ताव भी भिजवाया लेकिन शायद प्रदेश के मुख्यमंत्री बिछिया बायपास का निर्माण होने देना नहीं चाहते। इसके बाद भी हम लगे रहेंगे, डटे रहेंगे, बायपास निर्माण करवाके रहेंगे। इसी तरह नगरपरिषद भुआबिछिया द्वारा नागरिकों पर थोपी गई दो गुना से अधिक की कर वृद्धि एक तानाशाही भरा निर्णय है जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। वहीं बिछिया नगर में पेयजल सफाई बिजली से लेकर सिर्फ समस्या ही समस्या है जिनका निराकरण किया जाना आवश्यक है। बिछिया जनपद क्षेत्र के ग्रामों में बिजली और पानी का विकराल संकट खड़ा हो गया है। अघोषित बिजली कटौती एक गंभीर समस्या बन गई है। अरबों रुपये खर्च होने के बाद भी जलजीवन मिशन के कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं चारो तरफ भ्रष्टाचार अराजकता मची हुई है। केंद्र और प्रदेश की सरकार लगातार आम जनता का आर्थिक शोषण कर रही हैं इसलिए अब सड़क पर उतरना ही एकमात्र विकल्प रह गया है। अब लोकतांत्रिक तरीके से जनता की लड़ाई लड़ेंगे और लड़ते रहेंगे।
Sunday, May 1, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
नेशनल हाइवे तीस में बिछिया वाईपास को लेकर बिछिया विधायक बैठे धरने पर...सौपा ज्ञापन..
नेशनल हाइवे तीस में बिछिया वाईपास को लेकर बिछिया विधायक बैठे धरने पर...सौपा ज्ञापन..
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


.jpeg)

No comments:
Post a Comment