BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोन्ड्रा में बना स्मार्ट मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र केंद्र में मनाया गया कलेक्टर मण्डला के पिता श्री सिंह का जन्मदिन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 30, 2022

कोन्ड्रा में बना स्मार्ट मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र केंद्र में मनाया गया कलेक्टर मण्डला के पिता श्री सिंह का जन्मदिन

 




मण्डला 30 मई 2022

  एडॉप्ट एन आंगनवाड़ीकार्यक्रम के तहत कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोन्ड्रा आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लिया है। यह आंगनवाड़ी स्मार्ट मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित की गई है। इस आंगनवाड़ी केंद्र में कलेक्टर हर्षिका सिंह के पिता श्री अनिल सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर और उनके माता-पिता ने बच्चों को बैग, स्लेट, पाठ्यसामग्री, पानी की बोतल, रंगीन चप्पले, थाली, चम्मच, लर्निंग मटेरियल किट, कलर पेंसिल, पानी की बॉटल, खिलौने, गिलास भेंट किया।

आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए मनोरंजन खिलौने, चित्रकला तथा टेबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं जिनके माध्यम से बच्चे खेल-खेल में मनोरंजन पूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तडवे, ईई आरईएस मनोज धुर्वे, सहायक संचालक रोहित बड़कुल, एई सुश्री कोथेकर, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर परिसर में कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। कलेक्टर ने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए महिला एवं बाल विकास, आरईएस की टीम, पेंटर और अमले को बधाई दी। कलेक्टर ने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क एवं अन्य समस्याओं के बारे में बताया जिसे कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। 

No comments:

Post a Comment