BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरपंच ने खोली अपनी पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल, कि रोजगार को हटाने की माँग...मनरेगा में हो रहा है खुलके भ्रष्टाचार.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 9, 2022

सरपंच ने खोली अपनी पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल, कि रोजगार को हटाने की माँग...मनरेगा में हो रहा है खुलके भ्रष्टाचार....

 


रेवांचल टाईम्स - चुनाव सही समय मे न हो पाने के चलते प्रदेश की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम सीमा को पार कर चुका है और आये दिन लोग इन से परेशान होकर इनके वरिष्ट ओर जिम्मेदार अधिकारियों को इनके द्वारा किये गए भ्रष्टाचार और पद का दुरूपयोग से अवगत कराया जाता हैं तो केवल एक रटा रटाया जबाब की जाँच करेंगे और फिर कब जाँच होती है जाच में क्या मिलता है ये किसी को कभी पता नही जिस कारण आज सरपँच सचिव और रोजगार सहायकों के हौसले इतने बुलंद है की आज खुलेआम सरकारी धन का दुरुपयोग कर अपने चहेतों को फायदा पहुँचा रहे है लोग सब जानकर भी कुछ नही कर पा रहे है क्योंकि कही न कही इनके ऊपर इनके वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों का हाथ होता है जो इन पर कार्यवाही नही होने का अस्वाशन दे दिया जाता है जिस कारण आज सिवनी जिले की ऐसी कोई भी ग्राम पंचायत भ्रष्टाचार से अछुती नही है 

          वही एक भ्रष्टाचार और पद का दुरुपयोग का ताजा मामला सामने आया है जहाँ रोजगार सहायक ही मस्टर रोल में फर्जी हाज़री भर सरकारी राशि गबन कर रहा और जिम्मेदार सरपंच ने इस पर आवाज उठाई हैऔर जाच की मांग कर रहे है, जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के अंतर्गत जनपद केवलारी की ग्राम पंचायत डोकरराजी में सचिव और रोजगार सहायक की मनमर्जी से ग्रामीण परेशान हैं। जहां ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जनपद पंचायत सिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत दी है। जिसमे उल्लेख किया गया है कि रोजगार सहायक द्वारा मनरेगा के कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है।

         वही मस्टर रोल में हाजिरी में गड़बड़ी की जा रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस तरह की अन्य लगातार अनियमितता के चलते डोकरराजी में पदस्थ ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक विनोद कनौजिया को तत्काल हटाने के लिए ग्रामीणों एक जुट हो गए हैं और हटाने की मांग कर रहे हैं। और इनके कार्यकाल की जांच की मांग कर रहे है 


पंचायत के सरपंच अमित राय ने पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाए और लिखित शिकायत पत्र जिला पंचायत सी ई ओ पार्थ जयसवाल को दी है, शिकायत में बताया है कि सचिव पंचायत से नदारद रहते हैं। सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर कर राशि का आहरण कर लेते हैं। एक-एक सप्ताह पंचायत कार्यालय नही आते । पंचायत की सामग्री घर पर रख लेते हैं। इसके कारण ग्रामीण शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकते रहते हैं।


कई बार इस तरह की अनियमिताओं की शिकायत मौखिक तौर पर अधिकारियों को की जा चुकी है। जब कोई कार्यवाई नही हुई तो लिखित शिकायत दी गई। इस पूरे मामले में डोकरराजी ग्राम पंचायत के सरपंच अमित राय का कहना है कि मेरे द्वारा निरंतर सचिव रोजगार सहायक को संबंधित मामलों और अन्य सभी मामलों को लेकर समझाइश की जा रही थी लेकिन इनकी कार्यप्रणाली पर सुधार नही आया। इसलिए इनके मनमानी रवैया के चलते शिकायतें की गई है।

No comments:

Post a Comment