BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नाचते-नाचते दूल्हे की हुई मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 6, 2022

नाचते-नाचते दूल्हे की हुई मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली



रेवांचल टाईम्स:गुजरात के सूरत से बेहद ही चौका देने वाली घटना सामने आई है। यहां दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करते समय दूल्हे को दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद घर वाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला सूरत जिले के मांडवी तहसील के अंतर्गत आने वाले अरेठ गांव का है।

33 साल के मितेश भाई चौधरी की बारात बालोड तहसील के धामोंदला गांव जाने वाली थी। सभी रस्में पूरी हो चुकी थी और थोड़ी देर में बारात निकलने वाली थी। खुशी के मौके पर परिजन और दूल्हे के दोस्त डीजे पर नाच रहे थे। दोस्तों को नाचता देख मितेश भी खुद को रोक नहीं पाया और वह भी डीजे पर पहुंच गया। इस बीच डांस कर रहे मितेश को उसके दोस्तों ने कंधे पर बैठा लिया और नाचने लगे। तभी अचानक मितेश के छाती में दर्द शुरू हुआ। परिजन मितेश को तुरंत ही मोटरसाइकिल पर बैठाकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया और बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। फिर 108 एंबुलेंस के जरिए उसे बारडोली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना के मिलते ही चौधरी परिवार में मातम छा गया।

No comments:

Post a Comment