BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी पकड़े - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 6, 2022

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी पकड़े



जबलपुर। शहर में बड़ी तादात में जुआ फड़ संचालित हो रहे है। जिसकी बानगी उस वक्त सामने आई जब क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर व लार्डगंज की टीम ने कार्रवाई कर 13 जुआरियों को दबोचकर 22 हजार 550 रूपये जब्त कर लिए।

थाना प्रभारी पनागर श्री आर.के.सोनी ने बताया कि क्राईम ब्रांच केा सूचना मिली कि परियट नहर के पास कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं । सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर मुकेश पटैल निवासी पिपरिया परियट, नीलेश गुप्ता निवासी सराफा बड़ा फ ुहारा कोतवाली, ओंमकार पटैल निवासी शिवाजी वार्ड पनागर, अर्पित अग्रवाल निवासी गुढ़ाई आदि को दबोचकर नगद 11 हजार 100 रूपये जप्त किए।


11 हजार 450 रूपये जब्त
इसी प्रकार थाना लार्डग्ंाज प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि श्याम बेंड की गली अज्जू अग्रवाल के घर के पास में जुआ की शिकायत मिली। मौके पर दबिश देकर विकाश अग्रवाल निवासी पुरानी चरहाई , विकास साहू निवासी सदर केण्ट, राकेश अग्रवाल,किशोर साहू दोनों निवासी श्याम बेंड की गली, मनीष चैरसिया निवासी कोतवाली को दबोचकर 11 हजार 450 रूपये जब्त करते हुये कार्यवाही की गई।

No comments:

Post a Comment