मण्डला 30 मई 2022
त्रि-स्तरीय
पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत वर्षाकाल
में निर्वाचन होने के कारण मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था के निरीक्षण एवं
भौतिक सत्यापन कराये जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह
द्वारा जनपद पंचायतों के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
जारी आदेश के अनुसार शारदा ठाकुर कार्यपालन
यंत्री लोक निर्माण विभाग को सम्पूर्ण जनपद पंचायत बिछिया,
धनंजय
कुशराम कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को जनपद पंचायत नैनपुर, जीपी पटले कार्यपालन यंत्री पी.आई.यू. को जनपद पंचायत मोहगांव, यू.के.गौटिया महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क योजना को जनपद पंचायत घुघरी, कार्यपालन यंत्री ग्रा.या.सेवा मनोज धुर्वे को जनपद पंचायत मवई, डी.एस.आर्मो कार्यपालन यंत्री ग्रा.या.सेवा को जनपद पंचायत नारायणगंज, संजीव द्विवेदी एस.डी.ओ. लोक निर्माण विभाग को जनपद पंचायत निवास, ए.एस.कुशरे कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को जनपद पंचायत
बीजाडांडी तथा शरद बिसेन कार्यपालन यंत्री म.प्र. विद्युत मंडल को सम्पूर्ण जनपद
पंचायत मण्डला के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त नोडल अधिकारी
मतदान केन्द्रों के निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन का प्रतिवेदन 2 जून को निर्वाचन कार्यालय में
प्रस्तुत करेंगे।

No comments:
Post a Comment