BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ताजमहल को लेकर चल रहे विवाद में जयपुर राजघराना आया सामने, दीया कुमारी ने कहा- जमीन के दस्तावेज हमारे पास - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 11, 2022

ताजमहल को लेकर चल रहे विवाद में जयपुर राजघराना आया सामने, दीया कुमारी ने कहा- जमीन के दस्तावेज हमारे पास



राजस्थान से भाजपा सांसद दिया कुमारी ने दावा किया है कि ताजमहल मुगलों की नहीं बल्कि हमारे पुरखों की विरासत है। राजसंमद से सांसद दिया कुमारी ने कहा कि ताजमहल हमारी प्रॉपर्टी थी और यह हमारी विरासत रही थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ताजमहल की जमीन हमारे पुरखों की थी। हमारे पोथीखाने में जमीन से जुड़े दस्तावेज रखे हैं। उन्होंने कहा कि जमीन हमारी थी, लेकिन राज मुगलों का था। इसलिए उन्होंने जमीन ले ली और उस पर ताजमहल बनवा लिया। हो सकता है तब उन्हें वह जमीन पसंद आई हो।

सांसद ने इसी के साथ ताज के बंद हिस्से को खोलने की भी मांग की है। उल्लेखनीय है कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद-काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर चल रहे विवादों के बीच अब आगरा का ताजमहल भी विवादों में आ चुका है। ताजमहल को लेकर हाल ही में एक याचिका दायर की गई है।

राम के वंशज होने का भी किया था दावा

भाजपा सांसद दीया कुमारी ने कहा कि आज भी कोई सरकार किसी जमीन को एक्वायर करती है तो उसके बदले में मुआवजा देती है। मैंने सुना है कि उसके बदले में कोई मुआवजा दिया, लेकिन उस समय ऐसा कोई कानून नहीं था कि उसके खिलाफ अपील कर सकते थे या उसके विरोध में कुछ कर सकते थे। अब अच्छा है किसी ने आवाज उठाई और कोर्ट में याचिका दायर की है। गौरतलब है कि अयोध्या मंदिर के दौरान राम के वंशज को लेकर जब मुद्दा उठा तब भी जयपुर रॉयल फैमिली की ओर से दावा किया गया था कि वे राम के वंशज हैं। इसके लिए वे कोर्ट में भी गवाही देने को तैयार हैं।

सांसद दिया कुमारी ने की कमरे खोले जाने की मांग

भाजपा सांसद दिया कुमारी कि मैं यह तो नहीं कहूंगी कि ताजमहल को तोड़ देना चाहिए। लेकिन उसके कमरे खोले जाने चाहिए। ताजमहल में कुछ कमरे बंद हैं। कुछ हिस्सा वहां लंबे वक्त से सील हैं। उस पर निश्चित तौर पर इन्क्वायरी होनी चाहिए और उसे खोलना चाहिए, जिससे यह पता चले कि वहां क्या था, क्या नहीं था। वो सारे फैक्ट्स तभी एस्टेबलिश होंगे, जब एक बार उचित जांच होगी।

No comments:

Post a Comment