BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लद्दाख बस हादसे में सेना के 7 जवानों की मौत, राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 27, 2022

लद्दाख बस हादसे में सेना के 7 जवानों की मौत, राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक



लद्दाख के तर्तुक सेक्टर में एक वाहन दुर्घटना में अब तक भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई। इस हादसे में कई जवानों को गंभीर चोटें भी आईं हैं। घायलों के लिए बेहतर से बेहतर इलाज के लिए प्रयास जारी हैं। जो जवान ज्यादा बुरी तरह घायल हुए हैं, उन्हें पश्चिमी कमान में स्थानांतरित करने के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा हवाई प्रयास जारी हैं।

हादसे में 7 जवानों की मौत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 26 भारतीय सैनिकों की एक टुकड़ी परतापुर स्थित एक ट्रांजिट कैंप से हनीफ सब सेक्टर में एक फॉरवर्ड लोकेशन पर जा रही थी, तभी उनका वाहन फिसलकर श्योक नदी में गिर गया। इस हादसे में अभी तक 7 जवानों की मौत की खबर है। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

राष्ट्रपति कोविंद ने व्यक्त किया दुख

लद्दाख हादसे पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख प्रकट किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "यह जानकर दुख हुआ कि लद्दाख में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना ने हमारे कुछ बहादुर सैनिकों की जान ले ली है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

No comments:

Post a Comment