BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
म.प्र.जन अभियान परिषद द्वारा जगत गुरु शंकराचार्य जी की जयंती पर दिनांक 7 मई 2022 को व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 7, 2022

म.प्र.जन अभियान परिषद द्वारा जगत गुरु शंकराचार्य जी की जयंती पर दिनांक 7 मई 2022 को व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न...





रेवांचल टाईम्स - म.प.जन अभियान परिषद वि.ख. केवलारी जिला सिवनी के तत्वाधान के अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रखर प्रवक्ता आदिगुरू शंकराचार्य जी की जयंती के पावन अवसर पर आदि शंकराचार्य जी के जीवन दर्शन और सांस्कृतिक एकता पर केंद्रित व्याख्यान कार्यक्रम शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय केवलारी कक्ष क्रमांक 19 विकास खंड केवलारी में आयोजित की गई। कार्यक्रम के शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर शंकराचार्य जी के चलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया ।जिला समन्वयक सौरव शुक्ला कार्यक्रम की रूप रेखा पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया तदुपरांत मुख्य वक्ता डॉ राजेश ठाकुर असिस्टेंट प्रोफेसर शासकीय महाविद्यालय केवलारी द्वारा आचार्य शंकर के आध्यात्मिक शक्ति के अविरल प्रवाह को सशक्त रूप से प्रवाहमान बनाने रखने में आदि शंकराचार्य जी के कार्य एवं दर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका एवं अद्वैत दर्शन के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ एस एन डेहरिया प्रिंसिपल शासकीय महाविद्यालय केवलारी द्वारा शंकराचार्य के जीवन चरित्र को अपने जीवन पर आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन अशोक बेंद्रे विकासखंड समन्वयक केवलारी द्वारा एवं राधे श्याम वंदे बार मेंटर्स द्वारा आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में  अतिथि अशोक बंदेबार सामाजिक कार्यकर्ता केवलारी, प्रकाश डेहरिया पूर्व जनपद सदस्य केवलारी, महेंद्र सिंह बघेल प्रोफेसर ,डॉ आर के नायक , डॉ मनोज टेमरे, श्रीमती ज्योति गजभिए, जसवंत सिंह राजपूत, सनत कुमार डेहरिया, डॉ दसईलाल मानेश्वर शासकीय महाविद्यालय केवलारी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य गण नवअंकुर समितियों के सदस्य गण, बीएसडब्ल्यू मेंटर्स ,छात्र एवं छात्राएं, कोरोना वॉलिंटियर्स आदि की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment