BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ओ बी सी वर्ग के द्वारा गांव गांव संपर्क अभियान 5 जून से - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 29, 2022

ओ बी सी वर्ग के द्वारा गांव गांव संपर्क अभियान 5 जून से


रेवांचल टाइम्स - अंजनियां सभी सामाजिक पदाधिकारियों एवं समस्त स्वजातीय भाइयों को सूचित किया जाता है अब समाजिक चेतना एवं राजनीतिक जागृति के उद्देश्य से गांव गांव संपर्क अभियान आरंभ किया जा रहा है जिसके प्रथम चरण के अंतर्गत हमारे अंजनिया क्षेत्र के सामाजिक गांवों में अगले सप्ताह से प्रत्येक रविवार को एक गांव में सामाजिक बैठक की जायेंगी एवं क्षेत्र के समस्त सामाजिक ग्रामों में संपर्क उपरांत क्षेत्रीय बैठक कर एक वृहद सामाजिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें भविष्य की सामाजिक गतिविधियों जैसे सामाजिक अर्थ कोष की स्थापना, अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत रूप रेखा तैयार कर सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। इसी क्रम में आगामी रविवार दिनांक 5 जून 2022 को ग्राम पौंडी में सायं 5 बजे से बैठक एवं संपर्क आयोजित करते हुए गांव गांव संपर्क अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। सभी युवा साथियों से आव्हान है कि इस संपूर्ण सप्ताह में हम सभी को  ग्राम पौंडी के मित्रों,भाइयों, परिजनों, रिश्तेदारों से संवाद स्थापित कर बैठक में शामिल होने हेतु प्रेरित करना है।अब गांवों में ही बैठकर रणनीति तैयार करना है और यह सब आप हम सभी के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाएगा विशेष रूप से ग्राम पौंडी के मित्रों भाइयों से निवेदन है कि अपने समाज के लिए थोड़ा समय दीजिए और भविष्य को संवारने में अपना योगदान दीजिए

No comments:

Post a Comment