BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुरैना जिले के सबलगढ के तीन गांवों में हैजा से 50 बच्चे बीमार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 12, 2022

मुरैना जिले के सबलगढ के तीन गांवों में हैजा से 50 बच्चे बीमार



मुरैना. सबलगढ़ तहसील के तीन गांव में अचानक बच्चे बीमार होना शुरू हो गए, गुरुवार को बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत के साथ ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बताया के लगभग 40 से 50 बच्चे बीमार हुए है। सुबह 18 बच्चों को अस्पताल लाया गया है। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं तीन बच्चों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार हुआपुरा, दंते पुरा तथा चौक पुरा में अज्ञात कारणों के चलते मल्लाह जाति के 40 से 50 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। सभी बच्चे उल्टी और दस्त से पीड़ित है। जिसमें से 18 बच्चे अभी तक सिविल अस्पताल लाए गए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। तीन बच्चों की ज्यादा हालात खराब होने पर उन्हें को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य बच्चों को भी ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में लाया जा रहा है। एक साथ इतनी तादात में बच्चों के बीमार होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों के लिए रवाना हो गई। जहां बच्चों के बीमार होने के कारण का पता लगाया जाएगा। डॉ शरद शर्मा ने बताया गया है कि बच्चों का उपचार किया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों कर लिए रवाना हो चुकी है। जहाँ खाने और पानी के सेम्पल लिए जा रहे है। बीमार बच्चों को गांव में भी दवाई दी जा रही है। बीमार होने की वजह गर्मी भी हो सकती है और फ़ूड पॉयजनिग भी। जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि तीन गांवों में हैजा फैलने की सूचना के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। विभाग इन गांवाें में अपनी डॉक्टरों की टीम भेजने की तेयारी कर रहा है। जिससे इन गांवों में हैजा फैलने से रोका जा सके।

No comments:

Post a Comment