मण्डला 13 मई 2022
प्राचार्य औद्योगिक
प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार ’मिशन दिव्यांग उत्कर्ष’ योजना अंतर्गत दिव्यांग
युवक-युवतियों के लिए शासकीय आई.टी.आई. मंडला में व्यवसाय कंप्यूटर के अंतर्गत
डाटा एन्ट्री ऑपरेटर व्यवसाय में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जायेगा। इस
प्रशिक्षण के लिए दसवी कक्षा उत्तीर्ण दिव्यांगजनों से 30 मई 2022 तक आवेदन आमंत्रित
किये गए हैं। यह प्रशिक्षण 3 माह व 150 घंटे की अवधि का होगा। अधिक जानकारी कार्यालयीन कार्य दिवसों में शासकीय
आई.टी.आई मंडला से प्राप्त की जा सकती है।

No comments:
Post a Comment