BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अतिक्रमण पर चला जेसीबी का पंजा, 2.58 करोड़ की भूमि कराई खाली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 4, 2022

अतिक्रमण पर चला जेसीबी का पंजा, 2.58 करोड़ की भूमि कराई खाली




रेवांचल टाइम्स,जबलपुर। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। इसी के तहत जिला प्रशासन ने गुरुवार को पुलिस और नगर निगम के सहयोग से रांझी तहसील के अंतर्गत ग्राम पिपरिया में कार्रवाई कर करीब 86 हजार वर्ग फीट जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है।


कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार तहसीलदार रांझी श्याम नन्दन चंदेले के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार रांझी के अनुसार धर्मशास्त्र विधि विश्वविद्यालय को आवंटित की गई खसरा नंबर 294/1, 294/2, 294/3 की इस भूमि पर अजय पांडे पिता श्रीकृष्ण पांडे निवासी पिपरिया द्वारा करीब 5 से छह वर्ष पूर्व पोल्ट्री फार्म एवं कमरा बना कर कब्जा कर लिया गया था।
अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई इस भूमि का बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ 58 लाख रुपए है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में सीएसपी रांझी, थाना प्रभारी घमापुर, नायब तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया, नगर निगम अतिक्रमण दस्ते के बृजकिशोर तिवारी भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment