BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लोकायुक्त की कार्रवाई : डिप्टी रेंजर को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, दो बीट गार्ड भी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल बरामद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 27, 2022

लोकायुक्त की कार्रवाई : डिप्टी रेंजर को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, दो बीट गार्ड भी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल बरामद




रेवांचल टाइम्स:सतना जिले के परसमनिया वन चौकी में शुक्रवार को रीवा लोकायुक्त टीम ने दबिश दी। यहां डिप्टी रेंजर धीरेन्द्र चतुर्वेदी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। टीम ने डिप्टी रेंजर के बीट गार्ड अनिल मांझी एवं नीरज दुबे को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही तलाशी के दौरान डिप्टी रेंजर के पास से अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई है।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, घर घर-नल जल परियोजना के लिए सरकार ने योजना की टेंडर दे रखे हैं। वही परस्मानिया क्षेत्र में गणेश कंस्ट्रक्शन कंपनी रिट्रोफिटिंग का काम भी कर रही है। वन क्षेत्र होने की वजह से डिप्टी रेंजर ठेका कंपनी को वन भूमि का हवाला देते हुए खुदाई करने में अड़चन पैदा कर रहे थे। वहीं इसके लिए डिप्टी रेंजर द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। इस काम में डिप्टी रेंजर के अलावा बीट गार्ड भी शामिल थे। शिकायत के बाद 20 हजार रुपए उचेहरा के परसमनिया स्थित एक कार्यालय में लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
नकदी समेत देसी पिस्तौल बरामद

ठेकेदार मुन्नू पांडे की शिकायत पर रीवा लोकायुक्त के डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह सहित 20 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को परसमनिया वन चौकी में डिप्टी रेंजर को उसी के कक्ष से रंगे हाथों पकड़ा है। इसके अलावा टीम ने मौके पर मौजूद बीट गार्ड अनिल माझी को भी हिरासत में लिया है। लोकायुक्त टीम ने मौके से 1 लाख नकदी, एक बगैर लाइसेंसी देसी पिस्तौल व 32 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इनको भी प्रकरण में जब्त किया गया है। प्रकरण में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई भी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment