BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
World Liver Day: आज है विश्व लिवर दिवस, अपने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये तरीके - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 19, 2022

World Liver Day: आज है विश्व लिवर दिवस, अपने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये तरीके




रेवांचल टाइम्स:लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. वहीं इसका कार्य भोजन को पचाना होता है. इसके अलावा लिवर पित्त बनाने के साथ-साथ शरीर से विषैले पदार्थ निकालने और बॉडी को डिटॉक्स करने के काम भी आता है. लिवर का काम ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और प्रोटीन बनाने का भी होता है. ऐसे में लिवर का स्वस्थ (Healthy Liver) होना बेहद जरूरी है. वर्ल्ड लिवर डे हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाता है. इस लेख के माध्यम से हम आपको वर्ल्ड लिवर डे पर बताएंगे कि आप अपने लिवर को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…
लिवर को स्वस्थ रखने के तरीके
जैसा कि हमने पहले भी बताया लिवर का काम शरीर को डिटॉक्स करना है. ऐसे में यदि आप अनहेल्थी चीजों का सेवन करते हैं तो इससे लिवर का कार्य प्रभावित होता है और उसके खराब होने का खतरा बढ़ सकता है. अनहेल्थी खाद्य पदार्थ लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में आप धूम्रपान, एल्कोहल, जंक फूड, प्रोसेस फूड, फास्ट फूड आदि से दूर रहें.
व्यक्ति को नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए. एक्सरसाइज करने से न केवल शरीर स्वस्थ रह सकता है बल्कि लिवर की चर्बी भी कम हो सकती है. एक्सरसाइज करने से लीवर के काम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए वजन का नियंत्रित होना भी बेहद जरूरी है जो लोग मोटापे से परेशान हैं उनके शरीर में फैटी लीवर की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में वजन को कंट्रोल रखकर लीवर को स्वस्थ बनाया जा सकता है.
हम अपने दोस्तों के साथ या परिवार वालों के साथ निजी चीजों को शेयर करते हैं. लेकिन बता दें ऐसा करने से लिवर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में आप टूथब्रश, रीजन, नाखून कतरनी आदि को शेयर ना करें और व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें.

No comments:

Post a Comment