BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना ने बढ़ते मामलों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, PM मोदी 27 अप्रैल को करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 25, 2022

कोरोना ने बढ़ते मामलों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, PM मोदी 27 अप्रैल को करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक



नई दिल्‍ली । देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी दिखाई दे रही है. कोविड की बढ़ती स्थिति को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 27 अप्रैल को देश के मुख्यमंत्रियों (chief ministers) के साथ समीक्षा बैठक (Review meeting) करेंगे. इस बैठक में पीएम मोदी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और उनके मंत्रालय से संबंधित अधिकारियों के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी देश में बढ़ते कोविड के मामलों को लेकर एक प्रजेंटेशन देंगे.

वहीं इसके अलावा इस कोविड समीक्षा बैठक में पीएम मोदी देश की जनता को एक और बूस्टर डोज को मुफ़्त करने के लिए राज्यों से आग्रह भी कर सकते हैं. आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी कोविड को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हों. पीएम मोदी ने पहले भी देश में कोविड की जमीनी हालात को समझने के लिए मुख्यमंत्रियों और जिलाधिकारियों के साथ कई बार बैठकें कर चुके हैं.

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5,22,193 तक जा पहुंची
रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,593 नए मामलों सामने आए हैं. जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,19,479 हो गई है. वहीं एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 15,873 हो गई है. जबकि आंकड़ों के मुताबिक अब हमारे देश में कोरोना संक्रमण की महामारी से मरने वालों की संख्या 5,22,193 हो गई है.

राजधानी दिल्ली में 1094 नए मामले सामने आए
वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 1094 नए मामले सामने आए हैं इनमें से 2 मरीजों की मौत भी हो गई. इसके साथ ही अब दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3705 हो गई है. जबकि बीते 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 4.82 फीसदी दर्ज की गई है. दिल्ली सरकार ने लोगों से पैनिक नहीं फैलाने की अपील की है. प्रशासन ने दिल्ली में फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया है.

No comments:

Post a Comment