BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP में राम नवमी पर हादसा : यहां हाईटेंशन लाइन से टकराया झंडा, करंट की चपेट में आने से 6 लोग झुलसे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 10, 2022

MP में राम नवमी पर हादसा : यहां हाईटेंशन लाइन से टकराया झंडा, करंट की चपेट में आने से 6 लोग झुलसे



रेवांचल टाइम्स:मप्र के छिंदवाड़ा में आज राम नवमी के जुलूस में बड़ा हादसा हो गया। डीजे में लगा झंडा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिसके कारण डीजे वाहन में करंट फैल गया और ब्लास्ट होने के साथ आग भी लग गई। करंट की चपेट में आने से 6 लोग गंभीर रूप झुलस गए हैं। सभी घायलों को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं एक की हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर किया है।



जुलूस में चल रहे 6 लोग झुलस गए

जानकारी के मुताबिक, राम नवमी के अवसर पर हिंदू उत्सव समिति की ओर से जुलूस निकाला जा रहा था। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। चल समारोह के साथ चल रहे डीजे वाहन पर एक युवक लोहे का पाइप लेकर बैठा हुआ था। जुलूस जब चार फाटक ओवर ब्रिज के पास से गुजरा, तो लोहे के पाइप में लगा झंडा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और जुलूस में चल रहे 6 लोग झुलस गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगों में महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।
जुलूस में शामिल ये लोग हुए घायल

जानकारी के अनुसार, जुलूस में कांग्रेस नेता जगदीश चंद्र वंशी, मनीषा पाल (महिला कांग्रेस अध्यक्ष, ग्रामीण), राहुल मालवी, अभिषेक गुप्ता, अन्नू शिवहरे और लोकेश यादव घायल हो गए। इनमें जगदीश चंद्रवंशी की हालत गंभीर है। उन्हें नागपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व स्पीकर दीपक सक्सेना समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

No comments:

Post a Comment