BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़.... इस गिरोह में एक लड़की और 6 लड़के शामिल हैं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 10, 2022

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़.... इस गिरोह में एक लड़की और 6 लड़के शामिल हैं




रेवांचल टाइम्स:पुलिस ने ग्वालियर स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो कथित तौर पर अमेरिकी नागरिकों को लोन दिलाने के नाम पर ठग रहा था। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें एक लड़की और 6 लड़के शामिल हैं। साथ ही लैपटॉप, मोबाइल फोन, विदेशी कस्टमर की डिटेल, रजिस्टर आदि जब्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में आनंद नगर इलाके में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है और वहां धोखाधड़ी का काम किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना का तस्दीक के बाद टीम को मुखबिर के बताए स्थान आनंद नगर मकान नंबर A -05 पर भेजा।

पुलिस को देख बाहर खड़ा एक लड़का भाग गया। अंदर कॉल सेंटर चलता मिला। एक लड़की और 6 लड़के लेपटॉप के जरिये कुछ लोगों से बात करते दिखाई दिए। पुलिस ने जब सभी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके द्वारा ही इस मकान को कॉल सेंटर के संचालन के लिए किराये पर लिया गया है। इसे गुजरात के अहमदाबाद के एक व्यक्ति और उसके सहयोगी द्वारा चलाया जा रहा था। सभी ने पुलिस को बताया कि कॉल सेंटर संचालकों द्वारा ही हमें विदेशी लोगों के कॉन्टेक्ट नंबर दिए जाते थे। कॉल सेंटर संचालक ने लोकल लेवल पर युवाओं को काम पर रखा था, जो खुद को अमेरिका स्थित एक कंपनी के कर्मचारी के रूप में पेश करते थे। बताया कि हम लोग विदेशी लोगों से उनको लोन दिलवाने का झांसा देकर उनका सिक्योरिटी नंबर व बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर लेते थे।


No comments:

Post a Comment