अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए उत्तर, उत्तर पश्चिम भारत के लिए अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी और भीषण गर्मी की संभावना जताई गई है.
कहां चलेगी लू
20 अप्रैल तक- उत्तर प्रदेश, विदर्भ में भयंकर लू चलेगी
20 अप्रैल तक- पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम में खतरनाक गर्मी पड़ेगी.
19-20 अप्रैल- मध्य प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में लू की स्थिति बनी रहेगी. वहीं 3-4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है.
बारिश की संभावना
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक के कुछ इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज देखने को मिल सकता है.

No comments:
Post a Comment