BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Blood Group से पता लग जाता है इंसान का स्वभाव,जानिए कैसे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 26, 2022

Blood Group से पता लग जाता है इंसान का स्वभाव,जानिए कैसे





चारों ब्लड ग्रुपों का अलग अलग प्रभाव हमारे स्वभाव में रहता है। आइये जानते हैं चारों ब्लड ग्रुपों के स्वभाव से जुड़ी कुछ खास बातें।

ये बात तो हम सभी जानते हैं कि इंसानी शरीर ( human body ) में चार प्रकार के ब्लड ग्रुप ( Blood Group ) पाए जाते हैं। इन ब्लड ग्रुप्स में A, B, AB और O, ये चार प्रकार ( types ) के ब्लड ग्रुप पाए जाते हैं। इन्ही में से निगेटिव ( negative ) और पॉजिटिव ( Positive ) ब्लड ग्रुप बांटे जाते हैं। जैसे A+, A- , B+ , B- , AB+, AB-, O+ और O-। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, इन ब्लड ग्रुप्स का अलग अलग प्रभाव हमारे स्वभाव ( behaviour ) में रहता है। आइये जानते हैं चारों ब्लड ग्रुपों के स्वभाव से जुड़ी कुछ खास बातें।
क्या अपने कभी अपना ब्लड ग्रुप चेक करवाया है, अगर नहीं तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप अपने ब्लड ग्रुप की जांच ज़रूर करवा लेंगे। क्योंकि इस लेख के बाद आपको अपने आसपास के लोगों के बारे में ज्यादा अच्छे से जानने ( deep knoledge ) का मौका मिल जाएगा। वैज्ञानिक ( Scientific ) तौर पर भी यह बात प्रमाणित ( prove ) है कि अगर व्यक्ति अपनी डाइट ( diet ) ब्लड ग्रुप के हिसाब से ले तो बिमारियों ( disease ) का शिकार होने से बचे रहेगें। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक ( Immune system ) क्षमता बढ़ेगी जो अंदरूनी तौर पर मजबूत बनाए रखने में मदद करेगी।

O ब्लड ग्रुप से जुड़ी खास बातें

O+ ब्लड ग्रुप

blood group 0

- इस ग्रुप के लोग दूसरों की मदद करने में विश्वास रखते हैं।
- इनका मन आईने की तरह साफ होता है और दूसरों की सहायता में यह अपना जीवन भी बिता सकते हैं।
- ये काफी मिलनसार और बातें करने वाले इंसान होते हैं।
- ये काफी हसमुख होते हैं और मस्त रहते हैं।

खामियां

- ये लोग नये विचारों को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते।
- खुद के अलावा दुसरो को ज्यादा अहमियत नहीं देते।
O+ ब्लड ग्रुपवाले लोग उन सभी को ब्लड दे सकते हैं, जिनका ब्लड ग्रुप पॉज़िटिव है और O+ ब्लड ग्रुपवाले O- ग्रुप वाले से ब्लड ले सकते हैं।

O- ब्लड ग्रुप

11-8 blood types

- इस ग्रुप के लोग भी लोगो की मदद करने में विश्वास रखते हैं।
- वे मिलनसार और हसमुख होते हैं और इनकी सोच संकरी होती है

खामियां

- इस ग्रुप वाले लोग दूसरों के बारे में अधिक सोचते नहीं है क्योंकि खुद के अलावा दूसरों के बारें में इनको खयाल नही रहता हैl
- ये लोग नए विचारों को भी आसानी से स्वीकार नही कर पाते हैं।
- ये लोग बिना लाग-लपेट की बातें करते हैं इसलिए आलोचना के शिकार होते हैं।
O- ब्लड ग्रुपवाले लोगों को यूनिवर्सल डोनर कहा जाता हैl इस ग्रुप के लोग किसी भी ब्लड ग्रुप के लोगों को ब्लड दे सकते है परन्तु केवल O- ग्रुप से ही ब्लड ले सकते हैं।

A+ ब्लड ग्रुप


blood group A+

- इस ब्लड ग्रुप के लोगों में अच्छे लीडर होने के गुण होते हैं और अच्छी नेतृत्व क्षमता भी देखी जाती हैं।
- ये सबको साथ लेकर चलते हैं।
- सबका विश्वास भी हासिल करने में यकीन रखते हैं।
- ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं।

खामियां

- इस ग्रुप के लोग बिना लाग-लपेट की बातें करते हैं, इसलिए आलोचना के शिकार होते हैं।
- इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है लेकिन यह क्षणभर का होता है।
- इस ब्लड ग्रुप के लोग काफी खर्चीले होते हैं।
- A+ और AB+ ग्रुपवालों को ब्लड दे सकते हैं। लेकिन, क्या आप जानते उन्हें A, O+ और O- ब्लड चढ़ाया जा सकता है।

A-ब्लड ग्रुप


Blood Group A-

- इस ग्रुप के लोग मेहनती होते हैं और इनको लगता है कि मेहनत से हर काम सफल होता है।
- यह कठिन से कठिन काम करने में पीछे नहीं हटते हैं और लगातार काम करने से कोई परहेज़ भी नही करते हैं।
- कुछ भी काम करने से पहले प्लान करते हैं, इसीलिए सफल होते हैं।
- अन्दर से काफी मजबूत होते हैं और छवि भी आकर्षक होती है।

खामियां

- इन लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है परन्तु यह क्षणिक होता है।
- ये लोगों के बहकावे में जल्दी आ जाते हैं।
- ये लोग पैसे भी बहुत खर्च करते है।
A, AB+ और AB- ग्रुपवालों को ब्लड दे सकते हैं। परन्तु A और O- से ब्लड ले सकते हैं।


B ब्लड ग्रुप

blood group B+

- इस ग्रुप के लोग इमोशनल होते हैं।
- ये लोग दूसरों की मदद करने में पीछे नहीं हटते। यहां तक की दूसरों के लिए बलिदान भी दे सकते हैं।
- रिश्तों को काफी अहमियत देते हैं।
- ये लोग काफी खुबसूरत और स्मार्ट होते हैं।

खामियां

- बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है परंतु ये क्षणिक होता है।
- पैसे बहुत खर्च करते हैं।
- B और AB+ को ब्लड दे सकते हैं। साथ ही B, O+ और O- से ब्लड ले सकते हैं।


B-ब्लड ग्रुप

Blood Group B-

- ये लोग खुबसूरत और स्मार्ट होते हैं।
- काफी मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत से हर चीज पा लेते हैं।


खामियां

- इस ब्लड ग्रुप के लोगों की प्रवृत्ति ठीक नहीं मानी जाती हैं।
- ये लोग खुद के बारे में ही सोचते हैं, इसीलिए स्वार्थी होते हैं।
- इस ग्रुप के लोग किसी की सहायता करने में भी विश्वास नही रखते।
- B, AB+ और AB- को ब्लड दे सकते हैं। B और O- से ब्लड ले सकते हैं।


AB+ ब्लड ग्रुप

blood group AB+

- इस ग्रुप के लोग जेंटलमेन और केयरिंग होते हैं।
- आमतोर पर रिज़र्व रहते हैं।
- बुद्धिमान भी होते हैं।


खामियां

- इस ब्लड समूह वाले लोगों को आसानी से समझा नहीं जा सकता है, क्योंकि इनकी प्रकृति कभी एक जैसी नहीं होती है।
- अगर ये लोग किसी भी बात पर मन बना लेते है तो फिर बदलते नहीं है।
- इस ब्लड ग्रुप के लोगों को यूनिवर्सल रेसिपिएंट्स कहा जाता है, क्योंकि इन्हें किसी भी ग्रुप का ब्लड चढ़ाया जा सकता है। ये AB+ को ही ब्लड दे सकते हैं।


AB- ब्लड ग्रुप

Blood Group AB-

- इस ग्रुप के लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं और इनका दिमाग काफी तेज चलता हैl ये उन बातों को भी समझ जातें हैं जिन्हें लोग नज़रंदाज़ कर देते हैंl


खामियां

- इन लोगों के दोस्त बहुत होते हैं लेकिन ये जल्द किसी पर भरोसा नहीं करते हैंl
- अगर ये कोई निर्णय लेते है तो बार-बार नहीं बदलते हैंl
- AB+ और AB- दोनों को ब्लड दे सकते है l A, B, AB और O- से ब्लड ले सकते हैं l




ज़रूरी बात

इस लेख के माध्यम से दी गई जानकारी का उद्देश्य ये है कि, पता लगाया जा सके कि, किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति का स्वभाव कैसा है। साथ ही ये भी बताया गया कि, किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को कोनसे ग्रुप का ब्लड चढ़ाया जा सकता है। हालांकि, ये एक सामान्य जानकारी है जिसकी पुष्टी 
रेवांचल टाइम्स  नहीं करता।





No comments:

Post a Comment